Add parallel Print Page Options

वे अपने कुकर्मों से निज राजा को प्रसन्न रखते हैं।
    वे झूठे देवों की पूजा कर के अपने मुखियाओं को खुश करते हैं।
तंदूर पर पकाने वाला रोटी के लिये आटा गूँथता है।
    वह तंदूर में रोटी रखा करता है।
किन्तु वह आग को तब तक नहीं दहकाता
    जब तक की रोटी फूल नहीं जाती है।
किन्तु इस्राएल के लोग उस नान बाई से नहीं हैं।
    इस्राएल के लोग हर समय अपनी आग दहकाये रखते हैं।
हमारे राजा के दिन वे अपनी आग दहकाते हैं, अपनी दाखमधु की दावतें वे दिया करते हैं।
    मुखिया दाखमधु की गर्मी से दुखिया गये हैं।
    सो राजाओं ने उन लोगों के साथ हाथ मिलाया है जो परमेश्वर की हँसी करते हैं।

Read full chapter