Font Size
1 इतिहास 11:11-13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
1 इतिहास 11:11-13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
11 यह दाऊद के विशिष्ठ वीरों की सूची हैः
यशोबाम हक्मोनी लोगों में से था। यशोबाम रथ अधिकारियों[a] का प्रमुख था। यशोबाम ने अपने भाले का उपयोग तीन सौ व्यक्तियों से युद्ध करने के लिये किया। उसने एक ही बार में उन तीन सौ व्यक्तियों को मार डाला।
12 एलीआजार दाऊद के विशिष्ठ वीरों में दूसरा था। एलीआजार दोदो का पुत्र था। दोदो अहोही से था। एलीआजार तीन वीरों में से एक था। 13 एलीआजर पसदम्मीम में दाऊद के साथ था। पलिश्ती लोग उस स्थान पर युद्ध करने आये। उस स्थान पर एक जौ से भरा खेत था। वही स्थान, जहाँ इस्राएली लोग पलिश्ती लोगों से भागे थे।
Read full chapterFootnotes
- 11:11 रथ अधिकारियों या इसका अर्थ “तीस” या तीन हो सकता है। देखें 2 शमु 23:8
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International