Add parallel Print Page Options

शक्तिशाली योद्धाओं के धनुष टूटते हैं!
    और दुर्बल शक्तिशाली बनते हैं!
जो लोग बीते समय में बहुत भोजन वाले थे,
    उन्हें अब भोजन पाने के लिये काम करना होगा।
किन्तु जो बीते समय में भूखे थे,
    वे अब भोजन पाकर मोटे हो रहे हैं!
जो स्त्री बच्चा उत्पन्न नहीं कर सकती थी
    अब सात ब्च्चों वाली है!
किन्तु जो बहुत बच्चों वाली थी,
    दु:खी है क्योंकि उसके बच्चे चले गये।

“यहोवा लोगों को मृत्यु देता है,
    और वह उन्हें जीवित रहने देता है।
यहोवा लोगों को मृत्युस्थल व अधोलोक को पहुँचाता है,
    और पुन: वह उन्हें जीवन देकर उठाता है।

Read full chapter