Font Size
2 राजा 13:12-14
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
2 राजा 13:12-14
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
12 सभी बड़े कार्य जो यहोआश ने किये और यहूदा के राजा अहज्याह के विरुद्ध उसने जो युद्ध किया वे इस्राएल के राजाओं के इतिहास के पुस्तक में लिखे हैं। 13 यहोआश मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। यारोबाम नया राजा बना और यहोआश के राज सिंहासन पर बैठा। यहोआश शोमरोन में इस्राएल के राजाओं के साथ दफनाया गया।
यहोआश एलीशा से भेंट करता है
14 एलीशा बीमार पड़ा। बाद में एलीशा बीमारी से मर गया। इस्राएल का राजा यहोआश एलीशा से मिलने गया। यहोआश एलीशा के लिये रोया। यहोआश ने कहा, “मेरे पिता! मेरे पिता! क्या यह इस्राएल के रथों और घोड़ों के लिये समय है?”[a]
Read full chapterFootnotes
- 13:14 रथों … समय है इसकी तात्पर्य यह है कि यह समय परमेश्वर के आने और तुमको ले जाने का है (मृत्यु)। देखें 1 राजा 2:12
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International