2 राजा 10:35
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
35 येहू मरा और उसे उसके पूर्वजों के साथ दफना दिया गया। लोगों ने येहू को शोमरोन में दफनाया। उसके बाद येहू का पुत्र यहोआहाज इस्राएल का नया राजा हुआ।
Read full chapter
2 राजा 10:13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
13 येहू यहूदा के राजा अहज्याह के सन्बन्धियों से मिला। येहू ने उनसे पूछा, “तुम कौन हो”
उन्होंने उत्तर दिया, “हम लोग यहूदा के राजा अहज्याह के सम्बन्धि हैं। हम लोग यहाँ राजा के बच्चों और राजमाता के बच्चों से मिलने आए हैं।”
Read full chapter
2 राजा 10:14
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
14 तब येहू ने अपने लोगों से कहा, “इन्हें जीवित पकड़ लो।”
येहू के लोगों ने अहज्याह के सम्बन्धियों को जीवित पकड़ लिया। वे बयालीस लोग थे। येहू ने उन्हें बेथ—एकद के पास कुँए पर मार डाला। येहू ने किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा।
Read full chapter
2 इतिहास 25:17
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
17 यहूदा के राजा अमस्याह ने अपने सलाहकार के साथ सलाह की। तब उसने योआश के पास सन्देश भेजा। अमस्याह ने योआश से कहा, “हम लोग आमने—सामने मिलें।” योआश यहोआहाज का पुत्र था। यहोआहाज येहू का पुत्र था। येहू इस्राएल का राजा था।
Read full chapter
2 इतिहास 25:25
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
25 अमस्याह योआश के मरने के बाद पन्द्रह वर्ष जीवित रहा। अमस्याह का पिता यहूदा का राजा योआश था।
Read full chapter© 1995, 2010 Bible League International